Nainital: नैनीताल जनपद के न्यायलयों व हाईकोर्ट के बाद अब कुमाऊँ के सबसे बड़े राजकीय चिकित्सालय डॉक्टर सुशीला तिवारी को भी बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला है।
सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और तत्काल अस्पताल परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। धमकी भरा ई-मेल मिलते ही स्थानीय पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए।
Haridwar: जीएसटी कार्यालय में कार्यरत उपनल कर्मी डाटा क्लर्क 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
अस्पताल के भीतर और बाहर सघन जांच की गई। सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए अस्पताल में आने-जाने वालों पर भी नजर रखी गई और संदिग्ध गतिविधियों की जांच की गई। प्राथमिक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह धमकी भरा मेल फर्जी भी हो सकता है, लेकिन किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतते हुए पूरे परिसर की बारीकी से तलाशी ली गई। पुलिस अब ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने में जुट गई है। साइबर सेल की मदद से मेल की जांच की जा रही है। वही हाईकोर्ट में भी डॉग स्क्वायड दस्ते ने भी चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है।
प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
