उत्तराखंड भाजपा ने ज्वालापुर से पूर्व विधायक सुरेश राठौर को निष्कासित कर दिया है। भाजपा ने सुरेश राठौड़ को 6 साल के लिए निष्कासित किया है। कुछ दिन पहले भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ को नोटिस जारी किया था।
उनके आचरण और पार्टी की छवि धूमिल करने के आरोपों पर उन्हें कारण बताओं नोटिस भेजा गया था। जिसके बाद आज बीजेपी ने बड़ा फैसला लेते हुए उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
आपको बता दें कि दूसरी शादी के मामले को लेकर पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ सुर्खियों में थे। सोशल मीडिया में लंबे समय से पूर्व विधायक और अभिनेत्री उर्मिला सनावर के बीच विवाद चल रहा है। दोनों ने एक-दूसरे पर मुकदमे भी दर्ज कराए। अब कुछ दिन पहले सहारनपुर में पूर्व विधायक ने उससे शादी कर दूसरी पत्नी का दर्जा दे दिया। इस प्रकरण का वीडियो वायरल हुआ तो पार्टी को छवि धूमिल होने का अहसास हुआ। जिसका पार्टी ने संज्ञान लिया और उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।