2027 Chunav: कुनबा बढ़ा…उत्तराखंड क्रांति दल में शामिल हुए स्वाभिमान मोर्चा के नेता समेत सैकड़ों कार्यकर्ता

2027 Chunav: उत्तराखंड में साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसको लेकर राजनीतिक पार्टियों के साथ क्षेत्रिय पार्टियों ने भी अपनी कमर कस ली है। ऐसे में सभी पार्टियां एक-दूसरे के नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपनी-अपनी पार्टी में शामिल करवा कर अपना कुनबा बढ़ाने में जुटी हैं। इसी कड़ी में सोमवार को उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के 12 से 14 प्रमुख नेताओं समेत सैकड़ों समर्थकों ने उत्तराखंड क्रांति दल का दामन थामा है। इसे यूकेडी के बढ़ते राजनीतिक कुनबे और क्षेत्रीय मुद्दों पर मिल रहे समर्थन के रूप में देखा जा रहा है।

इस दौरान पार्टी नेताओं ने मूल निवासी, सशक्त भू-कानून, जल-जंगल-जमीन, पलायन, रोजगार, पर्यावरण और सांस्कृतिक अस्मिता जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि इन मुद्दों पर यूकेडी लगातार संघर्ष करती रही है और आगे भी प्रदेश के हक की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा।

Haridwar: CM धामी ने की कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश