मां भारती की रक्षा करते हुए चमोली का लाल शहीद, 2 साल पहले हुआ था भर्ती

माँ भारती की रक्षा करते हुए चमोली का लाल खिलाप सिंह नेगी शहीद हो गए। खिलाप सिंह नंदानगर विकासखंड के कनोल गांव के रहने वाले थे। जवान बेटे की शहादत की खबर से जहां उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र के साथ ही पूरे प्रदेश में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

बता दें कि शहीद खिलाप सिंह नेगी दो साल पहले 2021 में ही भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। छोटी सी उम्र में उनकी शहादत की खबर से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। वहीं चमोली पुलिस ने सोशल मीडिया पर शहीद खिलाप सिंह नेगी के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।