Doiwala: ग्राम प्रधानों के प्रशासक नियुक्त होने पर पंचायत घरों में खुशी माहौल

रिपोर्ट जावेद हुसैन

डोईवाला- उत्तराखंड के बारह जिलों की ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों व ब्लॉक प्रमुखों को प्रशासक नियुक्त किये जाने पर ग्राम पंचायतों में जश्न का माहौल है।

ग्राम पंचायत मार्खम ग्रांट में भी ग्राम प्रधान अमरजीत कोर को प्रशासक नियुक्त करने पर क्षेत्रीय जनता ने एक दूसरे को मिस्ठान वितरण कर खुशी जाहिर की।

इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान परमिंद्र सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधानों के प्रशासक नियुक्त होने से गांव के विकास कार्यों में तेज़ी आयेगी। साथ ही कहा कि यह सरकार का ऐतिहासिक फेशला है। जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री पुस्कर सिंह धामी का आभार प्रकट किया है।

इस दौरान ग्राम पंचायत सदस्य मंजू नेगी, विनोद रौथाण, पदम सिंह, रविन्द्र पाल, ताहिर अली, सोनू कुमार, राजेश गोदियाल, शनि कुमार, हरि किशोर, अतर सिंह, साहबान अली, देवराज सिंह, जावेद हुसैन, बॉबी आदि मौजूद रहे।