उत्तराखंड में नए साल के पहले दिन बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। शासन ने प्रदेश के छह आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इनमें से कुछ को नई तैनाती दी गई तो कुछ को उनके वर्तमान विभाग से हटाकर नए विभाग में भेजा गया है।
इनको मिली नई जिम्मेदारी
- IAS लालरिन लिवना फैनई को प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से हटा दिया गया है।
- IAS हरि चंद सेमवाल से सचिव धर्मस्व एवं संस्कृति हटाया गया।
- IAS सी रविशंकर से अपर सचिव नागरिक उड्डयन, वित्त, हटाया गया, नई जिम्मेदारी सचिव कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग दिया गया।
- IAS युगल किशोर पंत से अपर सचिव पंचायती राज हटाया गया, नई जिम्मेदारी सचिव धर्मस्व एवं संस्कृति दिया गया।
- IAS रणवीर सिंह चौहान से अपर सचिव गन्ना, चीनी हटाया गया, नई जिम्मेदारी गन्ना चीनी विभाग दिया गया।
- IAS धीराज सिंह गर्ब्याल से अपर सचिव लोक निर्माण हटकर नई जिम्मेदारी के रूप में सचिव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग दिया गया।
बता दें कि आईएएस लालरिन लिवना फैनई के पास अभी तक चार विभागों का चार्ज था, जिसमें प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, आबकारी और अध्यक्ष उत्तराखंड परिवहन निगम था। अब आईएएस लालरिन लिवना फैनई से अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का चार्ज ले लिया गया है।