उत्तराखंड राजभवन में होली के पावन अवसर पर रंगारंग होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन, समाजसेवी, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग और अधिकारीगण उपस्थित रहे। सभी ने राज्यपाल से भेंट कर उन्हें होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
राजभवन में हर्ष और उल्लास के साथ होली का उत्सव मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन, समाजसेवी, सामाजिक संगठनों के सदस्य और अधिकारीगण उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं और इस पावन… pic.twitter.com/xjIY5nlz0i
— LT GEN GURMIT SINGH, PVSM, UYSM, AVSM, VSM (Retd) (@LtGenGurmit) March 14, 2025
इस अवसर पर सभी लोगों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और इस पावन पर्व की खुशियों में सराबोर हो गए।
ये भी पढ़ें 👉:उत्तराखंड में होली की धूम: रंगों के रंग में सराबोर हुए सीएम धामी, कुमाऊंनी गीतों पर जमकर थिरके
राज्यपाल ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का पर्व केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि प्रेम, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में आनंद, उमंग और नई ऊर्जा का संचार करे।
ये भी पढ़ें 👉:रंग में सराबोर हुई देवभूमि; देखें यहां भोलेनाथ संग कैसे मनाई गई Holi
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएँ देते हुए सभी के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की।