Uttarakhand: पिथौरागढ़ जीप हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, किया मुआवजे का ऐलान

Uttarakhand के पिथौरागढ़ जिले में हुए भीषण सड़क हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। पीएमओ के सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पीएम मोदी की ओर से दुख जताते हुए मुआवजा देने की घोषणा भी की गई है। बता दें कि पिथौरागढ़ में मंगलवार शाम को एक भीषण दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ये हादसा तब हुआ जब एक मैक्स जीप थल-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग में मुवानी के पास सूनी पुल से अनियंत्रित होकर 100 फीट नीचे नदी में जा गिरी।

पीएम मोदी ने पिथौरागढ़ हादसे पर दुख जताया

पीएम मोदी ने दुख जताते हुए कहा कि उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में हुई सड़क दुर्घटना में हुई जान-माल की हानि से दुखी हूँ। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएँगे।

राज्य सरकार ने भी किया मुआवजे का ऐलान

वहीं प्रदेश सरकार द्वारा भी मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख एवं घायलों को 50,000 की सहायता दी जाएगी। सीएम धामी ने कहा कि हमारी सरकार मृतकों के परिजनों के साथ मजबूती से खड़ी है और घायलों को हर संभव सहायता प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है।

 डीएम ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश 

वहीं जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने अधिकारियों के साथ आपातकालीन कोर कमेटी की बैठक कर हादसे की विस्तृत जानकारी ली। बैठक के बाद डीएम विनोद गोस्वामी जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने सड़क हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात की।

हादसे के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश 

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने दुर्घटना स्थल पर सुरक्षा संकेतक और साइन बोर्ड लगाए जाने के निर्देश दिए। पीड़ित परिवारों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने व सड़क सुरक्षा नियमों के व्यापक प्रचार-प्रसार की बात कही। साथ ही मामले की विस्तृत जांच के लिए मजिस्ट्रियल इंक्वायरी के आदेश भी दिए है।

Uttarakhand: पिथौरागढ़ में बड़ा सड़क हादसा, सवारियों से भरी जीप नदी में गिरी, 8 की मौत, 3 घायल

मैक्स हादसे में मृतकों का विवरण

सिमरन पुत्री कुंदन सिंह (उम्र 8 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़

तनुजा पुत्री चंद्र सिंह (उम्र 15 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़

विनीता पुत्री चंद्र सिंह (उम्र 14 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़

नरेंद्र सिंह पुत्र चंद्र सिंह (उम्र 40 वर्ष) वाहन चालक, निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़

राजेंद्र सिंह पुत्र किशन सिंह (उम्र 60 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़

होशियार सिंह पुत्र भीम सिंह (उम्र 65 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़

शांति देवी पुत्री केशर राम (उम्र 50 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़

दिकभा पत्नी पंकज सिंह (उम्र 28 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़

हादसे में घायल

योगेश कुमार (उम्र 21 वर्ष), निवासी- बोकटा

श्याम सिंह (उम्र 50 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़

कल्याण सिंह (उम्र 55 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़

सुमित सिंह (उम्र 22 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़

पूजा, निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़

विनीता पुत्री पूरन बहादुर (उम्र 20वर्ष) निवासी बोकटा, पिथौरागढ़