US Shutdown: अमेरिका में शटडाउन; क्यों बंद हुई सरकारी सेवाएं? जानिए असर और पूरी जानकारी

US Shutdown: अमेरिका में 1 अक्टूबर 2025 से संघीय सरकार का शटडाउन लागू हो गया है, जिससे हजारों सरकारी कर्मचारी बिना वेतन के छुट्टी पर चले गए हैं। शटडाउन का कारण सीनेट में सरकार के खर्चों को लेकर सहमति न बन पाना है और इसलिए फंडिंग बिल पास नहीं हो पाया। यह 2018 के बाद पहला अमेरिकी शटडाउन है।

शटडाउन क्या होता है?

अमेरिकी सरकार को चलाने के लिए हर साल बजट पास करना आवश्यक होता है। अगर सीनेट और हाउस में फंडिंग बिल पास नहीं होता है, तो “नॉन-एसेंशियल” सेवाएँ और दफ्तर बंद हो जाते हैं। इस स्थिति को शटडाउन कहा जाता है। इस बार शटडाउन के कारण कई सरकारी विभाग और गैर-जरूरी सेवाएं बंद हो गई हैं।

ये भी पढ़ें 👉:Asia Cup Trophy Controversy: अभी किसके पास है एशिया कप ट्रॉफी? आखिर भारत कब और कैसे आएगी, जानें…

शटडाउन की वजह और राजनीतिक स्थिति

  • डेमोक्रेट्स का फंडिंग प्रस्ताव सीनेट में 47-53 से अस्वीकृत हुआ।

  • रिपब्लिकन का फंडिंग बिल भी 55-45 से खारिज हुआ।

  • व्हाइट हाउस ने शटडाउन को “डेमोक्रेट शटडाउन” कहा और डेमोक्रेट्स पर जिम्मेदारी डाली।

  • रिपब्लिकन के पास कांग्रेस में नियंत्रण है, लेकिन आवश्यक 60 वोट उन्हें नहीं मिल सके।

शटडाउन का असर

  • नेशनल पार्क बंद, लेबर डिपार्टमेंट की महत्वपूर्ण रिपोर्ट जारी नहीं होगी।

  • लगभग 40% सरकारी कर्मचारी यानी आठ लाख से अधिक लोग अस्थायी रूप से अवैतनिक छुट्टी पर भेजे जा सकते हैं।

  • जरूरी सेवाएं जैसे सेना, एयर ट्रैफिक कंट्रोल, सोशल सिक्योरिटी जारी रहेंगी।

  • स्टूडेंट लोन, फूड असिस्टेंस, खाद्य निरीक्षण आदि सेवाओं में बाधा आ सकती है।

आर्थिक प्रभाव

  • हर हफ्ते आर्थिक विकास दर में 0.1 से 0.2 फीसदी की गिरावट आ सकती है।

  • शटडाउन लंबा चलने पर नुकसान बढ़ सकता है, पर अतीत में इसके नुकसान तुरंत पूर्ण हुए हैं।

  • ट्रंप प्रशासन ने कई कर्मचारियों को नौकरी से हटाने की भी धमकी दी है।

  • अमेरिकी अर्थव्यवस्था पहले से ही टैरिफ और AI के प्रभाव में उतार-चढ़ाव से जूझ रही है।

शटडाउन का इतिहास

  • पिछले 50 वर्षों में अमेरिका में शटडाउन आम हो चुका है।

  • ट्रंप के पहले कार्यकाल में तीन बार शटडाउन हुआ, जिसमें 36 दिनों का सबसे लंबा भी शामिल था।

  • 1980 के दशक में रोनाल्ड रीगन के कार्यकाल में आठ बार शटडाउन हुआ था।