Transfers: उत्तराखंड पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। धामी सरकार ने सोमवार को 16 IPS और प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के 8 अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए है। इनमें चार जिलों के कप्तानों से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
ये भी पढ़ें 👉 Chamoli: डीएम ने सड़क गड्ढा मुक्त कार्य में तेजी लाने और प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश दिए
IPS के तबादले, बदले 4 जिलों के कप्तान (IPS Transfers)
नैनीताल, पौड़ी, चमोली और उत्तरकाशी जिलों के कप्तान बदले गए हैं।
-
मंजुनाथ टीसी को नैनीताल जिले का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बनाया गया है।
-
कमलेश उपाध्याय को उत्तरकाशी जिले की कमान सौंपी गई है।
-
सर्वेश पंवार को चमोली से हटाकर पौड़ी का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया।
-
सुरजीत सिंह पंवार अब चमोली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) होंगे।
इसके अलावा, IPS प्रल्हाद नारायण मीणा को SSP नैनीताल के पद से हटाकर SP सतर्कता मुख्यालय भेजा गया। IPS यशवंत सिंह को सेनानायक, 31 वाहिनी पीएसी बनाया गया है। IPS लोकेश्वर को पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) की जिम्मेदारी मिली है। वहीं IPS सरिता डोबाल को SP उत्तरकाशी से हटाकर SP अभिसूचना मुख्यालय नियुक्त किया गया।
पुलिस अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां (IPS Transfers)
ADG अभिनव कुमार को इंटेलिजेंस और सिक्योरिटी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। ADG एपी अंशुमान को अभियोजन की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है। IG निलेश आनंद भरणे को FSL, STF और ANTF का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। IG अनंत शंकर तकवाले को मानवाधिकार प्रकोष्ठ की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। IG सुनील कुमार मीणा को लॉ एंड ऑर्डर की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। डॉ० पी.वी.के. प्रसाद को निदेशक अभियोजन से हटाकर अपर पुलिस महानिदेशक (अभिसूचना एवं सुरक्षा) नियुक्त किया गया है। इसी तरह से विम्मी सचदेवा को पुलिस महानिरीक्षक मानवाधिकार से हटाया गया है।
ASP स्तर पर भी तबादले (PPS Transfers)
वहीं कुल 8 एएसपी (अपर पुलिस अधीक्षक) अधिकारियों के तबादले भी किए गए हैं।
- प्रकाश चन्द्र को ASP हल्द्वानी से हटाकर PTC नरेंद्रनगर भेजा गया। उनकी जगह
- मनोज कुमार कत्याल को नया ASP हल्द्वानी तैनात किया गया है।
- एसटीएफ में तैनात स्वप्न किशोर सिंह को ASP काशीपुर बनाया गया है।
- पंकज गैरोला को ASP हरिद्वार से स्थानांतरित कर ASP विकासनगर (देहात) भेजा गया।
- रेनू लोहानी को उप सेनानायक, IRB द्वितीय देहरादून तैनात किया गया है।
- मनीषा जोशी को उप सेनानायक, 44वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार नियुक्त किया गया है।
- अभय कुमार होंगे अपर पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार।
- कमला बिष्ट को ASP CID सेक्टर हल्द्वानी के साथ APS विजिलेंस नैनीताल की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई।



