Haridwar: हरिद्वार के बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में HPM इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में भीषण आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में पंखों के पार्ट्स का निर्माण होता था।
आग लगते ही दमकल की कई गाड़ियां और रानीपुर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। आग की लपटें और धुआं दूर से ही दिखाई दे रहा था, आसपास अफरा-तफरी मच गई।
दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन फैक्ट्री का काफी सामान जलकर राख हो गया।
पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक अनुमान शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य वजह की संभावना जताई जा रही है।
