Uttarakhand STF: चारधाम यात्रा से पहले करोड़ों की ठगी करने वाला म्यूल अकाउंट गैंग बेनकाब, 3 गिरफ्तार

Uttarakhand STF: देहरादून में STF ने देश के बड़े म्यूल अकाउंट नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह पिछले 3–4 साल से सक्रिय था और करोड़ों रुपये की साइबर ठगी को अंजाम दे चुका था।

Haridwar: सिडकुल में नाबालिग लड़कियों से बंधुआ मजदूरी कराने पर प्लांट हेड गिरफ्तार 

यह कार्रवाई SSP अजय सिंह के निर्देशन में की गई, जबकि साइबर ASP कुश मिश्रा की टीम ने ऑपरेशन को अंजाम दिया। पुलिस ने बीएचईएल रानीपुर के पास संदिग्ध वाहन को पकड़कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से भारी मात्रा में ATM कार्ड, पासबुक, चेकबुक और मोबाइल बरामद हुए हैं।

Chamoli: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर में समिति की बैठक सम्पन्न, गुणवत्ता शिक्षा पर फोकस”

जांच में सामने आया कि आरोपी लोगों को लालच देकर उनके नाम पर फर्जी बैंक खाते खुलवाते थे और फिर उन्हें देशभर में बेचकर साइबर ठगी में इस्तेमाल करते थे। पुलिस को इस नेटवर्क से जुड़े और बड़े खुलासों की उम्मीद है, खासकर आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।

क्या होता है म्यूल अकाउंट नेटवर्क?

बता दें कि ऐसे बैंक खाते जो असली मालिक के नाम पर होते हैं, लेकिन इस्तेमाल अपराधी करते हैं।  लोगों को लालच (पैसे/कमीशन) देकर उनके नाम पर खाते खुलवाए जाते हैं। फिर इन्हें साइबर ठगी में पैसे घुमाने (money laundering) के लिए इस्तेमाल किया जाता है।