Pauri गढ़वाल में गुलदार का आतंक: मासूम को बनाया निवाला, छात्रों की सुरक्षा के लिए स्कूलों में अवकाश घोषित

Pauri: पौड़ी जिले के चौबट्टाखाल विधानसभा के पोखड़ा ब्लॉक अंतर्गत कोलागाड़ क्षेत्र के ग्राम भतकोट में चार वर्ष की मासूम बच्ची को गुलदार ने निवाला बना लिया। मासूम का क्षत-विक्षप्त शव घर से दो किमी दूर मिला । जिसके बाद दहशत का माहौल बना हुआ है।

Uttarakhand: विकास भी, विरासत भी…देहरादून में जुगमन्दर हॉल का नवीनीकरण और नए पार्कों की शुरुआत

वहीं विकासखंड पोखड़ा एवं समीपवर्ती क्षेत्रों में नरभक्षी गुलदार के बढ़ते आतंक को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत एहतियातन विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

खंड शिक्षा अधिकारी पोखड़ा एवं बीरोंखाल, मनोज कुमार जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशों के अंतर्गत न्याय पंचायत कोलाखाल के अंतर्गत संचालित रा०प्रा०वि० पाटल्यूं, मयलगांव, पटोटी तथा जनता इंटर कॉलेज कुण्जखाल में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के विद्यालयों में दिनांक 04 अप्रैल 2026 (शनिवार) एवं 06 अप्रैल 2026 (सोमवार) को अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में विकासखंड बीरोंखाल अंतर्गत रा०प्रा०वि० तिमली, कण्डूली बड़ी, ढिस्वाणी, भरपूर बड़ा तथा रा०उ०प्रा०वि० तिमली एवं कण्डूली बड़ी में भी कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में उपरोक्त तिथियों (4 एवं 6 अप्रैल 2026) को अवकाश रहेगा।

 

खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह निर्णय क्षेत्र में उत्पन्न परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया है कि आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।