Dehradun: रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी मर्डर केस में फरार दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Chamoli: पिटकुल परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, डीएम ने की समीक्षा बैठक
Dehradun: देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक आरोपी को पुलिस ने मौके पर गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरे बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी, जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल और एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया और आरोपियों से पूछताछ की।
मौके से एक पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड में वांछित चल रहे थे। इससे पहले पुलिस इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
Rudraprayag: केदारनाथ यात्रा 2026 से पहले पुलिस अलर्ट, गौरीकुंड से धाम तक 3 दिन चला सघन निरीक्षण
पुलिस के मुताबिक यह पूरी घटना 30 मार्च को जोहड़ी गांव में हुई फायरिंग से जुड़ी है, जिसमें मॉर्निंग वॉक पर निकले मुकेश जोशी की गोली लगने से मौत हो गई थी। वही एसएसपी परमेंद्र डोभाल ने बताया की “हत्याकांड में शामिल वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सघन चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों की लोकेशन मिलने पर कार्रवाई की गई।
