New Delhi: उत्तराखंड के राज्यपाल Lt Gen गुरमीत सिंह ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने उत्तराखंड में बारहमासी पर्यटन, स्वयं सहायता समूहों, होम-स्टे और इंफ्रास्ट्रक्चर में हुई प्रगति पर चर्चा की तथा केंद्र सरकार के सहयोग के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।
बैठक में 14 अप्रैल को प्रस्तावित दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन को लेकर भी उत्साह व्यक्त किया गया। राज्यपाल ने कहा कि इस परियोजना से प्रदेश के विकास, पर्यटन और कनेक्टिविटी को बड़ा लाभ मिलेगा।
इस दौरान प्रदेश के समग्र विकास, जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों और समसामयिक मुद्दों पर भी प्रधानमंत्री के साथ विस्तृत चर्चा हुई।
