Kashipur: भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) काशीपुर ने गुरुवार को अपने परिसर में एशियन लाइब्रेरीज़ के 9वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (ICAL 2026) का औपचारिक उद्घाटन किया। तीन दिवसीय यह सम्मेलन 18 अप्रैल तक चलेगा। “विकसित होती सूचना परिदृश्य: पुस्तकालयों को भविष्य के लिए तैयार करना” विषय पर एशियन लाइब्रेरी एसोसिएशन, नई दिल्ली के सहयोग से यह सम्मेलन आयोजित किया गया है।
Dehradun: इकोनॉमिक कॉरिडोर से उत्तराखंड को नई उड़ान, डिजिटल इंडस्ट्री को बढ़ावा
उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने अपने संबोधन में सूचना की प्रचुरता और डेटा आधारित शासन के इस युग में पुस्तकालयों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। भारत की समृद्ध बौद्धिक विरासत, जैसे तक्षशिला और नालंदा का उल्लेख करते हुए उन्होंने पुस्तकालयों को गतिशील, सुलभ और प्रौद्योगिकी सक्षम ज्ञान केंद्रों के रूप में विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने उत्तराखण्ड सरकार द्वारा पुस्तकालय अवसंरचना को सुदृढ़ करने और समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रयासों का भी उल्लेख किया।
Uttarakhand: किच्छा में ₹351 करोड़ की लागत से 280 बेड का निर्माणाधीन सैटेलाइट एम्स का स्थलीय निरीक्षण
इस दौरान आईआईएम काशीपुर के निदेशक प्रो. नीरज द्विवेदी, कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत,ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, एशियन लाइब्रेरी एसोसिएशन के अध्यक्ष आर. के. शर्मा और आईआईएम काशीपुर की पुस्तकालय समिति के अध्यक्ष प्रो. ए. वी. रमण भी उपस्थित रहे।
