Haridwar: कुंभ 2027 तैयारियां तेज, मेलाधिकारी ने किया क्षेत्र का निरीक्षण

Haridwar: कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में काम तेज हो गया है। मेलाधिकारी सोनिका ने प्रशासनिक रोड कॉरिडोर समेत विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

निरीक्षण के दौरान शंकराचार्य चौक के सौंदर्यीकरण, अतिक्रमण हटाने, अव्यवस्थित खंभों को हटाने और यातायात व्यवस्था सुधारने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही शंकराचार्य चौक से सीसीआर तक 7 मीटर चौड़ी सड़क, फुटपाथ और पैदल मार्ग विकसित करने के कार्यों को तेजी से पूरा करने को कहा गया।

Dehradun: जन शिकायत की पड़ताल करने मौके पर पहुंचे सीएम धामी, वीडियो कॉल कर अधिकारियों को दिखाई ग्राउंड रियलिटी

मेलाधिकारी ने हरित पट्टियों के विकास, वॉल पेंटिंग, स्ट्रीट लाइटिंग और ड्रेनेज व्यवस्था को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ किया कि कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रगति की नियमित समीक्षा की जाएगी।