Doiwala नगर पालिका में ठेकेदार संघ की ईओ के साथ बैठक, समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

Doiwala:  नगर पालिका परिषद डोईवाला में ठेकेदार संघ की अधिशासी अधिकारी (ईओ) के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान ठेकेदार संघ के प्रतिनिधियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।

ठेकेदारों ने मुख्य रूप से पूर्व की भांति ही नवीनीकरण और पंजीकरण प्रक्रिया को जारी रखने की मांग उठाई। उनका कहना था कि नई व्यवस्थाओं के चलते स्थानीय ठेकेदारों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

Doiwala में डॉक्टर भीम अंबेडकर सम्मान अभियान कार्यक्रम का आयोजन

इस पर अधिशासी अधिकारी ने ठेकेदारों को आश्वासन दिया कि उनकी सभी मांगों का गंभीरता से परीक्षण कराया जाएगा और उचित समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

 

बैठक में मौजूद ठेकेदारों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगा, जिससे कार्यों में पारदर्शिता और सुगमता बनी रहे।