Almora में दर्दनाक हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, जागर कार्यक्रम से लौट रहे 3 की मौत

Almora: अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण क्षेत्र के राफड़ इलाके में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक मारुति ऑल्टो कार (UK04F6683) अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Champawat में 16 साल की नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, बुजुर्ग पिता बोले- ‘दरिंदों का खून पीने से मिलेगा सुकून

घटना की सूचना मिलते ही SDRF उत्तराखंड पुलिस की टीम अपर उप निरीक्षक महिपाल सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। दुर्गम क्षेत्र होने के कारण रेस्क्यू अभियान काफी चुनौतीपूर्ण रहा। SDRF टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद खाई में उतरकर तीनों लोगों को बाहर निकाला। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान भुवन निवासी सनेटी, कैलाश चंद्र निवासी दौड़ाखाल और आनंद राम निवासी सोनी, रानीखेत के रूप में हुई है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, तीनों लोग एक जागर कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।SDRF टीम ने तीनों शवों को बाहर निकालकर मोर्चरी रानीखेत भिजवा दिया है। वहीं पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।