Dehradun: नर्सिंग अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन…सड़क जाम किया, ज्योति रौतेला ने खुद पर डाला पेट्रोल

Dehradun : वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच का प्रदर्शन लगातार उग्र होता जा रहा है। मंगलवार को भी परेड ग्राउंड में धरना जारी रहा, जहां कुछ प्रदर्शनकारी बीते दिन से पानी की टंकी पर चढ़े हुए हैं। वहीं शाम को धरना दे रहे सदस्यों ने परेड मैदान के पास मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इससे सड़क पर जाम लग गया। इस दौरान कई लोगों की तबीयत भी बिगड़ गई। एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल भेजा गया।

इसी बीच कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि टंकी पर मौजूद अन्य प्रदर्शनकारियों ने समय रहते उन्हें रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

International Nurses Day: उत्तरकाशी की पूजा परमार राणा को मिला राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2026

घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। प्रशासन लगातार प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास कर रहा है।

टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन करने वालों पर पुलिस सख्ती बरतेगी। परेड ग्राउंड में टंकी पर चढ़े प्रदर्शनकारियों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि लोगों को नियमानुसार प्रदर्शन करना चाहिए। शांतिपूर्वक उचित मंच पर अपनी बात रखनी चाहिए। कोई ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए जिससे शांति और कानून व्यवस्था के लिए चुनौतियां खड़ी हों। यदि कोई भी ऐसा करने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।