Video: जब बंदर को भी लगी गर्मी, कूलर के सामने आराम फरमाता दिखा, देखिए दिलचस्प नज़ारा..

Video: तीखी धूप और झुलसा देने वाली गर्मी से जहां इंसान बेहाल है, वहीं बेज़ुबान जानवर भी राहत की तलाश में भटकते नजर आ रहे हैं। इसी बीच ऋषिकेश में इंद्रमणि बडोनी चौक पर एक दिलचस्प और मानवीय दृश्य देखने को मिला, जिसने सबका ध्यान खींच लिया।

यहां स्थित पुलिस पिकेट में एक बंदर गर्मी से परेशान होकर सीधे अंदर जा घुसा और कूलर की ठंडी हवा के सामने खाली पड़ी कुर्सी पर आराम से जमकर सो गया। यह नज़ारा वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के लिए भी हैरानी भरा था।

Dehradun: CM धामी से मिला ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी का प्रतिनिधिमंडल

पुलिसकर्मियों ने इस पल को अपने कैमरे में कैद कर लिया। उन्होंने बताया कि बंदर इतनी गर्मी से परेशान था कि उसे न खाने की सुध थी और न किसी और चीज़ की बस कूलर की ठंडी हवा में चैन की नींद लेता रहा। यहां तक कि जब उसे फल भी दिए गए, तब भी उसने कुछ नहीं खाया।