Nainital: शहर में पर्यटन सीजन के बीच पेट्रोल डीजल की आपूर्ति कम होने की शिकायत पर एसडीएम ने सूखाताल स्थित पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंप कर्मियों से स्ट्राक व आपूर्ति को लेकर सभी जानकारी ली। निरीक्षण में पंप में पेट्रोल डीजल का पर्याप्त स्ट्राक पाया गया।
शनिवार को एसडीएम नवाजिश खलीक ने सूखाताल स्थित पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया। इस दौरान पंप में ग्राहकों की लंबी कतार लगी हुई मिली। एसडीएम ने पंप में पेट्राेल डीजल की उपलब्धता को लेकर पूछताछ में मैनेजर पंकज रौतेला ने बताया कि पंप में तीनो स्टोरेज टेंक में करीब 29 हजार लीटर पेट्रोल व डीजल स्ट्राक है। टेंक आधे होने के कारण तेल के टेंकर मंगाए गए है।
Video: जब बंदर को भी लगी गर्मी, कूलर के सामने आराम फरमाता दिखा, देखिए दिलचस्प नज़ारा..
एसडीएम ने बताया कि पेट्रोल पंप में पर्याप्त तेल नहीं होने व रोस्टिंग कर आपूर्ति देने की शिकायत मिल रही थी। निरीक्षण में पंप में पर्याप्त स्ट्राक पाया गया है। हालांकि पेट्रोल पंप में मरम्मत कार्य चलने के चलते ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पढ़ रहा है।
