Dehradun: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय सैनिक संस्था के अध्यक्ष कर्नल टी.पी. त्यागी के नेतृत्व में संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की।प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के साथ विभिन्न विषयों पर विचार साझा करते हुए सैनिकों और पूर्व सैनिकों के हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
इस अवसर पर सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के कल्याण, राष्ट्रनिर्माण में उनकी भूमिका, समाज में उनके योगदान तथा उनसे जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। राज्यपाल ने कहा कि देश की सुरक्षा, अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना को सुदृढ़ करने में सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है।
Dehradun: सूचना विभाग में सहायक निदेशक ललिता प्रसाद भट्ट को दी गई भावभीनी विदाई
