UKSSSC: मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र,बोले- युवाओं के भविष्य से नहीं होगा खिलवाड़

UKSSSC: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के माध्यम से शहरी विकास, कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, पशुपालन विभाग में विभिन्न पदों पर चयनित 221 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य में बीते साढ़े चार वर्षों में सरकार ने 33 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं से जोड़ने का काम किया है। यह पल युवाओं के वर्षों के परिश्रम और संघर्ष की सफलता का स्वर्णिम क्षण है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय ऐसा था जब युवाओं के सपनों और उनके माता-पिता के त्याग के साथ अन्याय होता था। पर आज रिकॉर्ड समय में भर्तियां पूरी हो रही हैं। पहले युवाओं को हताशा और निराशा मिलती थी, आज राज्य सरकार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपने का काम करती है। राज्य सरकार, युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड नहीं होने देगी।

 

उन्होंने कहा कि आज से 12 वर्ष पूर्व आज ही के दिन माननीय श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री के पद पर कार्यभार ग्रहण किया था। जो अपने आप में एक ऐतिहासिक दिन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने देश में सबसे कड़ा कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया है। उन्होंने कहा कि विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि खाली पदों को भी तुरंत भरा जाए।

 

उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से सरलीकरण, समाधान, निस्तारीकरण और संतुष्टि के मंत्र को अपना ध्येय मानकर हर गरीब, हर जरूरतमंद की समस्या का समाधान करने की बात कही। उन्होंने कहा कि नए अभ्यर्थी केवल सरकारी कर्मचारी नहीं हैं बल्कि उत्तराखण्ड के विकास के सहभागी भी हैं।

SIR 2026: उत्तराखंड में अभियान जारी, मुख्य सचिव को सौंपा गया गणना फॉर्म

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि अब तक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हजारों युवाओं को बिना किसी शिकायत के सरकारी नौकरी मिली है। मुख्यमंत्री ने राज्य के बच्चों के भविष्य को संवारने का काम किया है।

 

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बिना सिफारिश के नियुक्तियां हो रही हैं।