Dehradun: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने BHISHM थिंक टैंक के साथ की रणनीतिक बैठक, राष्ट्रीय सुरक्षा पर हुआ मंथन

Dehradun: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने लोक भवन में BHISHM (भारत हिमालयन इंटरनेशनल स्ट्रेटेजिक मंच) थिंक टैंक के सदस्यों के साथ बैठक की। इस दौरान पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान सहित कई वरिष्ठ पूर्व सैन्य अधिकारियों और विशेषज्ञों ने राष्ट्रीय सुरक्षा, सीमा प्रबंधन और बदलते वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य पर अपने विचार साझा किए।

चर्चा के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा, सामरिक चुनौतियों, सीमा प्रबंधन तथा बदलते वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। थिंक टैंक के वरिष्ठ पूर्व सैन्य अधिकारियों एवं विषय विशेषज्ञों ने अपने अनुभवों और गहन अध्ययन के आधार पर राष्ट्रीय सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के संबंध में विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए।

राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों के साथ संवाद अत्यंत उपयोगी होता है तथा इससे नीतिगत दृष्टिकोण को व्यापकता मिलती है। उन्होंने थिंक टैंक के सदस्यों के अनुभव एवं ज्ञान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे विमर्श देश की सुरक्षा तैयारियों को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं।

Uttarakhand बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, राज्यपाल ने दी स्वीकृति

इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह (से नि), वाइस एडमिरल ए. जी. थपलियाल (से नि), मेजर जनरल अभय कार्की (से नि), ब्रिगेडियर संतोष नायर (से नि), ब्रिगेडियर अनिल शर्मा (से नि), एवीएम अरविंद वर्मा (से नि), कर्नल आर.एस. सिद्धू (से नि), राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय के ज्वाइंट चीफ हाइड्रोग्राफर कमोडोर जे. गुरुमणी,  संजीव चोपड़ा, प्रो. दुर्गेश पंत, अमनप्रीत सिंह, डॉ. राज्य लक्ष्मी, श्री रवि गड़ीराजू मौजूद रहे।