Operation Prahar: 6 माह से फरार ₹25 हजार का इनामी पॉक्सो आरोपी हरिद्वार से गिरफ्तार

Operation Prahar: ऑपरेशन प्रहार के तहत देहरादून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डोईवाला कोतवाली और एसओजी ग्रामीण की संयुक्त टीम ने पॉक्सो एक्ट के एक मामले में पिछले छह माह से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को हरिद्वार से गिरफ्तार किया है।

Dehradun में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, तरुण चुग बोले- जनभागीदारी से साकार होगा विकसित भारत का संकल्प

पुलिस के अनुसार आरोपी नाबालिग एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ बालिका से दुष्कर्म के मामले में वांछित था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था, जिसके चलते उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

 

पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर तंत्र और लगातार की गई तलाश के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद संयुक्त टीम ने हरिद्वार के अलीपुर इब्राहिमपुर क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि ऑपरेशन प्रहार के तहत फरार और इनामी अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।