Chamoli: जॉर्जिया में चमका कपीरी पट्टी का लाल शुभम रावत, किक बॉक्सिंग में जीता सिल्वर मेडल, क्षेत्र में खुशी की लहर 

Chamoli: जिले के लिए गर्व का क्षण है। कर्णप्रयाग विकासखंड के धारडुंगरी गांव के होनहार युवा शुभम रावत ने जॉर्जिया में आयोजित बटूमी इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए किक बॉक्सिंग (वूशू) के 48 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर पूरे प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन कर दिया है।

शुभम रावत ने कजाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास

30 जुलाई से 4 अगस्त तक जॉर्जिया के बटूमी में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 16 देशों के 250 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। भारत की ओर से 40 खिलाड़ियों का दल प्रतियोगिता में शामिल हुआ था। शुभम रावत ने लगातार दो मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई और कजाकिस्तान के इस्लाम ईमिनो को हराकर रजत पदक अपने नाम किया।

Dehradun: CM धामी के प्रयास रंग लाए, उत्तराखंड में EPFO क्षेत्रीय और जिला कार्यालयों की स्थापना पर केंद्र सरकार का सकारात्मक संकेत

शुभम ने बताया कि यह प्रतियोगिता वूशू के अंतर्गत आने वाली फाइट श्रेणी की है, जो पारंपरिक कुंग फू से विकसित आधुनिक चीनी मार्शल आर्ट और युद्ध खेल है, जिसमें शारीरिक संपर्क और तकनीकी कौशल का विशेष महत्व होता है।

पूरे कपीरी पट्टी में खुशी की लहर 

उन्होंने बताया कि वे पिछले एक वर्ष से देहरादून में कठिन प्रशिक्षण ले रहे हैं और उसी मेहनत का परिणाम आज इस उपलब्धि के रूप में सामने आया है। शुभम की इस सफलता से पूरे धारडुंगरी गांव और कपीरी पट्टी में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके पिता दलबीर रावत सहित परिवार और क्षेत्र के लोगों ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए शुभम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।