Chamoli: बैंगलोर में 07 से 11 अगस्त 2026 तक आयोजित बालक वर्ग की के.वी. ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप में गोपेश्वर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी श्रेय किमोठी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

वहीं, 15 से 19 अगस्त 2026 तक आयोजित बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में कु. हिफजा नूर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। हिफजा नूर का चयन भारतीय खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित एसजीएफआई (SGFI) चैंपियनशिप के लिए भी हुआ है। वह अक्टूबर माह में हिमाचल प्रदेश में आयोजित होने वाली एसजीएफआई चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।
जनपद लौटने पर जिला ताइक्वांडो समिति की ओर से दोनों खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। समिति के अध्यक्ष शहबाज अहमद, उपाध्यक्ष उपासना के. डिमरी, कोच शुभम शाह सहित अन्य ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी।
