Dehradun: कैबिनेट मंत्री खजान दास ने शहीद स्थल पहुंचकर मसूरी गोलीकांड के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Dehradun: कैबिनेट मंत्री खजान दास ने देहरादून के शहीद स्थल पर पहुंचकर मसूरी गोलीकांड के अमर शहीदों को याद करते हुये श्रद्धांजलि दी।

दास ने अमर शहीदों को नमन करते हुये कहा कि हम सबको उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारियों की भावना और उनके सपनों के अनुरूप एकजुट होकर उत्तराखण्ड को सशक्त एवं समृद्ध राज्य बनाने का संकल्प लेना चाहिए ।