Uttarakhand SIR: मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम के निर्देशों पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में आज मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक दलों को जानकारी दी गई।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बैठक में बताया कि प्रदेश में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण आज यानी 28 सितंबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आगामी 3 अक्टूबर 2026 को प्रदेश में मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन किया जाएगा। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया जो नागरिक किसी कारणवश मतदाता सूची ने नाम शामिल करने से रह गए हैं वे ऑनलाइन ईसीआई-नेट अथवा बीएलओ के माध्यम से भी फार्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करा सकते हैं।
