Uttarakhand पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, CM धामी ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Uttarakhand: उत्तराखंड में महिला पुलिस कर्मियों के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पदों की संख्या 526 से बढ़ाकर 2000 करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके तहत 1474 अतिरिक्त पद अन्य संवर्गों और शाखाओं के स्वीकृत पदों से समायोजित किए जाने का प्रस्ताव है।

 बिना अतिरिक्त वित्तीय भार के होगा समायोजन

इस प्रस्ताव पर कार्मिक विभाग ने बिना किसी अतिरिक्त वित्तीय भार और कुल स्वीकृत पदों की संख्या बढ़ाए बिना सहमति दी है। इसके लिए वर्तमान में कार्यरत 1210 अधिसंख्य महिला आरक्षियों के समायोजन और भविष्य में उनकी पदोन्नति के अवसर सुनिश्चित करने के लिए उच्चतर पदों के पुनर्गठन का अलग प्रस्ताव उपलब्ध कराने की शर्त रखी गई है।

 महिला पुलिस कर्मियों को मिलेंगे बेहतर अवसर

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि महिला पुलिस कर्मियों को सेवा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ उनके भविष्य को सुरक्षित और उज्ज्वल बनाना सरकार का उद्देश्य है।

Dehradun: राज्यपाल गुरमीत सिंह को भावभीनी विदाई, CM धामी ने की पांच साल के कार्यकाल की सराहना

इस निर्णय से जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पदों की संख्या बढ़ाने, कार्यरत महिला कर्मियों के समायोजन और उनके लिए भविष्य में पदोन्नति के अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में आगे बढ़ने का रास्ता साफ होगा।