Chamoli: उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने शनिवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

राज्यपाल ने श्रद्धालुओं से उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और धार्मिक विरासत को संरक्षित रखने का आह्वान किया। उन्होंने धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के साथ सामाजिक सद्भाव बढ़ाने और प्रदेश को स्वच्छ एवं नशामुक्त बनाने में सहयोग देने की अपील की।
इस दौरान राज्यपाल की धर्मपत्नी भानुमति बिसेन, जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार समेत अन्य अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
