टिहरी में SIR पर युवा संवाद, 200 छात्र-छात्राओं ने जाना विशेष गहन पुनरीक्षण का महत्व

मेरा युवा भारत, टिहरी गढ़वाल द्वारा एसआरटी परिसर, बादशाहीथौल में विशेष गहन पुनरीक्षण विषय पर आज युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को एसआईआर प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना तथा इस विषय पर उनके  मंच उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम में लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।विचारों, जिज्ञासाओं और प्रश्नों के आदान-प्रदान के लिए संवादात्मक विचारों, जिज्ञासाओं और प्रश्नों के आदान-प्रदान के लिए संवादात्मक

 

कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी, टिहरी गढ़वाल श्री आशीष पंत ने मेरा युवा भारत के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।कार्यक्रम के अगले चरण में यूथ आइकन सुश्री संस्कृति नेगी ने विशेष गहन पुनरीक्षण विषय पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।

 

इसके बाद आयोजित युवा संवाद सत्र में छात्र-छात्राओं ने SIR से संबंधित विभिन्न प्रश्न एवं जिज्ञासाएँ अतिथियों के समक्ष रखीं। अतिथियों ने युवाओं के प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया। संवादात्मक सत्र में युवाओं ने सक्रिय सहभागिता की।

 

कार्यक्रम के दौरान यूथ आइकन सुश्री संस्कृति नेगी, श्री अक्षत बिजल्वाण एवं श्री आयुष वर्मा सहित खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया ।