Chamoli: कर्णप्रयाग के बणसोली गांव में दिवाली की रात गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने किया सफल रेस्क्यू

Chamoli: कर्णप्रयाग विकासखंड के बणसोली गांव में दिवाली की रात बड़ा हादसा हो गया। गांव निवासी 24 वर्षीय अनुज नेगी अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्गम पहाड़ी और भारी चट्टानों के कारण उसे बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण हो गया।

सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट गौचर से निरीक्षक कर्ण सिंह के नेतृत्व में टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर SDRF जवानों ने स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

रात का अंधेरा और कठिन पहाड़ी रास्ता रेस्क्यू में बड़ी चुनौती बने। इसके बावजूद टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद खाई में गिरे अनुज तक पहुंच बनाई। जवानों ने घायल युवक को प्राथमिक उपचार दिया और सुरक्षित खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।