Dehradun: सालभर रोजगार और होमगार्ड के बराबर वेतन की मांग को लेकर PRD जवानों का सीएम आवास कूच, तोड़ा बैरियर, पुलिस ने भांजी लाठियां

Dehradun: अपनी मांगों को लेकर बुधवार को प्रदेशभर से बड़ी संख्या में प्रांतीय रक्षक दल (PRD) के जवान देहरादून पहुंचे। करीब 5 से 6 हजार जवानों ने एकजुट होकर मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया। इस दौरान हाथीबड़कला थाने के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया।

बैरिकेडिंग पर रोके जाने से नाराज जवान आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे। कुछ जवान बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झूमाझटकी हुई, जिसके बाद पुलिस ने जवानों पर लाठीचार्ज कर दिया। मौके पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दौड़ाकर हटाया।

PRD जवान साल के सभी 365 दिन रोजगार की गारंटी और मानदेय बढ़ाकर होमगार्ड जवानों के बराबर करने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी जवानों का कहना है कि उन्हें नियमित रूप से ड्यूटी नहीं मिलती और ड्यूटी मिलने पर ही काम व मानदेय मिलता है। इससे उनके सामने आर्थिक असुरक्षा बनी रहती है।

Dehradun: इगास पर भैलो खेलकर झूमे सीएम धामी, मुख्यमंत्री आवास में दिखी उत्तराखंड की लोक संस्कृति की झलक

जवानों की मांग है कि सरकार उन्हें सालभर रोजगार की गारंटी दे, ताकि उनकी आजीविका सुरक्षित हो सके। साथ ही मानदेय में बढ़ोतरी कर होमगार्ड जवानों के बराबर किया जाए।