Champawat: उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी सांसद कुमारी शैलजा बुधवार को चंपावत जिले के लोहाघाट दौरे पर रही। लोहाघाट पहुंचने पर विधायक खुशाल सिंह अधिकारी सहित तमाम कांग्रेस नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

रामलीला मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए भ्रष्टाचारी सरकार बताया। उन्होंने कहा इस बार चंपावत से मुख्यमंत्री धामी व प्रदेश से उनकी सरकार का पलायन होगा और कांग्रेस की सरकार भारी बहुमत से बनेगी। कहा आज महिला हितेषी सरकार के दावे करने वाली भाजपा सरकार में अंकिता के माता पिता को आज तक इंसाफ नहीं मिल पाया जो भी भर्ती निकल रही है व पेपर लीक की भेंट चढ़ रही है। उत्तराखंड के हजारों की संख्या में गांव भुतहा गांव बन चुके हैं। युवा रोजगार के लिए दूसरे राज्यों का रुख कर रहे हैं।
कुमारी शैलजा ने कहा उत्तराखंड की जनता भाजपा के शासन से तंग आ चुकी है 2027 भाजपा को सबक सिखाने जा रही है। तो वहीं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, खटीमा विधायक भुवन कापड़ी, रंजीत रावत,प्रदीप टम्टा आदि नेताओं ने भी भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा आज भाजपा का हर मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त है जिसका जीता जाता उदाहरण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य हैं। जिनके द्वारा भ्रष्टाचार कर अरबो रुपए की संपत्ति अर्जित की गई है। उन्होंने कहा धामी सरकार को विदा करने का वक्त आ चुका है 2027 में भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।
उन्होंने जनता से चंपावत जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी को भारी बहुमत से जीत दिलाने की अपील की। इस दौरान स्थानीय कलाकारों के द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। रैली में हजारों की संख्या में लोग दूर-दूर क्षेत्र से पहुंचे हुए थे।
