राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में घायल नैनीताल के संजय बिष्ट शहीद हो गए। जवान बेटे के शहीद होने की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जम्मू के राजौरी में बुधवार की सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में घायल नैनीताल जिले के हली गांंव निवासी और वर्तमान में रातीघाट निवासी संजय बिष्ट (28) पुत्र दीवान सिंह बिष्ट शहीद हो गए। जवान बेटे के शहीद होने की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
12 साल पहले सेना में हुए थे भर्ती
संजय को भारतीय सेना में 12 साल हो गए थे। संजय के पिता दीवान सिंह बिष्ट रातीघाट में दुकान चलाने के साथ पोस्ट ऑफिस में भी काम करते हैं। फिलहाल संजय की शादी नहीं हुई है। संजय अपने पीछे मां-बाप, बड़े भाई को रोता हुआ छोड़ गए है।
ये भी पढ़ें: J&k: राजौरी मुठभेड़ में एक और जवान हुआ शहीद, दो आतंकी ढ़ेर
संजय के शहीद होने की खबर के बाद रातीघाट बाजार और आसपास के क्षेत्र के लोगों में गमगीन माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, शहीद का शव शुक्रवार तक पहुंचने की उम्मीद है।