Big breaking: लद्दाख में बड़ा हादसा, खाई में गिरा सेना का वाहन, 9 जवानों की गई जान,पीएम मोदी ने जताया दुख 

रिपोर्ट -राईस वानी

लेह। लद्दाख में शनिवार को बड़ा हादसा हुआ है। सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिससे 9 जवानों की जान चली गई है।  वहीं, एक जवान घायल हो गया है।

रक्षा अधिकारी ने बताया कि क्यारी शहर से 7 किमी दूर दुर्घटना हुई है। सैनिक कारू गैरीसन से लेह के पास क्यारी की ओर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि घायल सैनिक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख

वहीं हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। पीएम ने कहा कि लेह के पास दुर्घटना से दुख हुआ है। हमने भारतीय सेना के कर्मियों को खो दिया है। राष्ट्र के प्रति उनकी समृद्ध सेवा सदैव याद रखी जायेगी। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदन जो लोग घायल हैं वे जल्द से जल्द ठीक हों।