Big Breaking: चमोली में जिला पंचायत अध्यक्ष बने BJP के दौलत सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री

जनपद चमोली में जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद के परिणाम घोषित हो गए हैं। भाजपा के दौलत सिंह बिष्ट जिला पंचायत अध्यक्ष बने, जबकि लक्ष्मण सिंह खत्री उपाध्यक्ष बने।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर दौलत सिंह बिष्ट 19 वोट मिले जबकि उनके विपक्षी उम्मीदवार रमा राणा को मात्र 5 वोट मिले। वहीं जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर लक्ष्मण सिंह को 15 वोट, जबकि विपक्षी उम्मीदवार जयप्रकाश को 11 मत मिले।

 थराली में भी ब्लॉक प्रमुख चुनावो के परिणाम हुए जारी

थराली ब्लॉक में कुलसारी सीट से क्षेत्र पंचायत सदस्य और कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पुरोहित बने ब्लॉक प्रमुख

नारायणबगड़ में गणेश चंदोला बने ब्लॉक प्रमुख

वहीं देवाल ब्लॉक में तेजपाल सिंह रावत बने ब्लॉक प्रमुख