सत्ता का दुरुपयोग और धनबल से बीजेपी जिलों में अपने जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख बनाना चाहती है- संदीप चमोली 

Dehradun: एडवोकेट हाई कोर्ट नैनीताल और प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संदीप चमोली ने कहा कि ये सीधे सीधे तौर पर प्रदेश में जो जनादेश बीजेपी को पंचायत चुनाव में मिला है। उसके बावजूद भी अगर बीजेपी के लोग जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के पदों पर विराजमान होते हैं।

यह प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या होगी क्योंकि बीजेपी को जो समर्थन जनता ने दिया है उससे स्पष्ट होता है कि बीजेपी सरकार से पुष्कर सिंह धामी जी कार्यकाल से प्रदेश की जनता बिलकुल भी खुश नहीं है उनके जो खोखले वादे विकास के प्रदेश में किए जा रहे हैं। धरातल पर उनकी सच्चाई क्या कुछ भी नहीं है जिसको प्रदेश की जनता समझ चुकी है जहाँ प्रदेश में बीजेपी के कई विधायकों के सगे। संबंधी चुनाव हार जाते हैं यह स्पष्ट है कि अब प्रदेश की जनता बीजेपी को सत्ता में नहीं देखना चाहती है।

 

वहीं कांग्रेस को मिला समर्थन, ये स्पष्ट करता है कि अब प्रदेश की जनता कांग्रेस के साथ है। आगामी आने वाले 2027 के चुनाव सीधे तौर पर इस प्रदेश में सत्ता के बदलाव के लिए जनता के द्वारा अपने मत का प्रयोग किया जाएगा। आज प्रदेश में बेरोजगारी भ्रष्टाचार महंगाई चरम पर है। और तत्कालीन सरकार द्वारा चलायी जा रही सभी नीतियां प्रदेश में मात्र कागजों पर चल रही हैं। जनता आज बीजेपी के शासन काल से अत्यधिक परेशान हैं।

पंचायत चुनाव में समर्थन न मिलने के बाद भी अगर बीजेपी द्वारा अपनी जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख उत्तराखंड के जिलों में बनाए जाते हैं। तो सीधे तौर पर ये दर्शाएगा। कि बीजेपी सत्ता का दुरुपयोग कर कर धनबल? के दम पर इस प्रदेश के जनादेश को ठुकराने का काम कर रही है। साथियों पंचायत चुनाव के द्वारा प्रदेश की जनता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को आईना दिखाने का काम  किया है ।