Chamoli: पोखरी में 19वां हिमवंत कवि चन्द्र कुँवर बर्त्वाल खादी पर्यटन किसान विकास मेले का शुभारंभ

Chamoli : पोखरी में आयोजित 19वां हिमवंत कवि चन्द्र कुँवर बर्त्वाल खादी पर्यटन किसान विकास मेला का शुभारंभ प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा किया गया।


25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक पोखरी में आयोजित 19वां हिमवंत कवि चन्द्र कुँवर बर्त्वाल खादी पर्यटन किसान विकास मेला का शुभारंभ शनिवार को प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा किया गया।

मेले की शुरुआत ब्लॉक स्तरीय विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी व आकर्षक रैली निकालकर की गई, जिसमें स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी तथा युवा कल्याण अधिकारी पोखरी के निर्देशन में महिला मंगल दलों व स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों की देशभक्ति, लोक संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित प्रस्तुतियों को उपस्थित जनमानस ने खूब सराहा।