Chamoli: विश्व कैंसर दिवस पर ग्रामीण क्षेत्र देवर खडोरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में लगा विशेष शिविर

Chamoli: विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जनपद के ग्रामीण क्षेत्र देवर खडोरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में कैंसर जागरूकता एवं जांच को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिला आईईसी मैनेजर उदय सिंह रावत ने कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों, जोखिम कारकों एवं निःशुल्क जांच सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु आगामी महीनों में 14 से 15 वर्ष की समस्त बालिकाओं के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन का टीकाकरण सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में बृहद स्तर पर किया जाएगा। उन्होंने आमजन से पात्र बालिकाओं को टीकाकरण हेतु प्रेरित करने की अपील की।

Haldwani: सीएम धामी ने केन्द्रीय बजट को बताया विकसित भारत, आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की दिशा में ऐतिहासिक 

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संगीता गुसाईं ने तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को जागरूक किया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।