Chamoli: मनोज के हत्यारोपियों को फांसी देने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने गोपेश्वर में किया प्रदर्शन

Chamoli: पिछले 2 हफ्ते से लापता मनोज का शव मिलने से नंदानगर क्षेत्र के लोगों ने जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए न्याय की मांग की है।


गोपेश्वर के नंदानगर विकासखंड के बांजबगड़ गांव के मनोज की हत्या की आशंका को देखते हुए हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने और उन्हें फांसी देने की मांग पर सोमवार को नंंदानगर क्षेत्र की जनता ने जिला अस्पताल गोपेश्वर के मोर्चरी के आगे धरना प्रदर्शन किया।

पेड़ पर लटका मिला था मनोज का शव

बता दें कि मनोज सिंह हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग के प्रमुख पड़ाव घांघरिया में देवेंद्र सिंह चौहान निवासी पुलना के घोड़ों का संचालन करता था। वह 29 जून से लापता था। रविवार को मनोज का शव घांघरिया के जंगल में पेड़ से लटका मिला। परिजन मनोज की हत्या का आरोप लगाते हुए सोमवार को सैकड़ों ग्रामीणों के साथ जिला मुख्यालय गोपेश्वर पहुंचे।

ये भी पढ़ें 👉:Chamoli: एक और मनोज चला गया…और हम सब खामोश रह गए” क्या ये आत्महत्या है या साजिश ?

जंहा मृतक मनोज के मौत के मामले में जांच के साथ आरोपितों की सजा की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस हत्या व आत्महत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या या आत्महत्या, उसका खुलासा होगा।