Chardham Yatra के लिए Online पंजीकरण शुरू…17 अप्रैल से Offline रजिस्ट्रेशन, 19 अप्रैल से शुरू होगी यात्रा 

Chardham Yatra 2026: उत्तराखंड में आगामी चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुक्रवार से शुरू होंगे। पर्यटन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं, सुबह 7 बजे से पंजीकरण वेबसाइट तथा मोबाइल एप के माध्यम से उपलब्ध रहेगा। वहीं, 17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा भी शुरू की जाएगी।

पंजीकरण करना अनिवार्य: Chardham Yatra

पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने बताया कि 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। 22 अप्रैल को केदारनाथ व 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। वहीं, हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की अभी घोषणा होना शेष है। चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को पंजीकरण करना अनिवार्य है।

ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू: Chardham Yatra

छह मार्च से पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in व मोबाइल एप tourist care uttarakhand पर पंजीकरण कर सकते हैं।

भारतीय श्रद्धालु आधार कार्ड से पंजीकरण करेंगे। जबकि विदेशी श्रद्धालुओं के लिए ई-मेल आईडी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

17 अप्रैल से खुलेंगे ऑफलाइन पंजीकरण: Chardham Yatra

यात्रा शुरू होने से दो दिन पहले 17 अप्रैल को ऑफलाइन पंजीकरण शुरू किए जाएंगे। ट्रांजिट कैंप ऋषिकेश, ऋषिकुल मैदान हरिद्वार, विकासनगर में पंजीकरण काउंटर खुलेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ट्रोल फ्री नंबर 0135-1364 पर चौबीस घंटे सेवा उपलब्ध रहेगी।

UK 07 Rider: टूटे मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल, रोकर शेयर किया आखिरी व्लॉग, बोले- माता-पिता ने किया टॉर्चर, पत्नी भी छोड़ गई, मेरी मौत के जिम्मेदार….

राज्य सरकार ने चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए यात्रा से पहले अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराएं। इससे यात्रा मार्गों पर भीड़ प्रबंधन और सुविधाओं के संचालन में मदद मिलेगी।