Chardham Yatra: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का श्रीगणेश, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के खुले कपाट

Chardham Yatra: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते ही उत्तराखंड में चार धाम यात्रा का श्री गणेश हो गया है। अब 2 मई को केदारनाथ और 4 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे।


 

विश्वा प्रसिद्ध गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं दर्शन के लिए खोल दिए गए। अब निरंतर छह माह तक गंगोत्री धाम मां गंगा और  यमुनोत्री के दर्शन करेंगे। इसके साथ ही चार धामयात्रा की विधिवत शुरुआत भी हो गई। गंगोत्री में 1 हजार से ज्यादा और यमुनोत्री में 3 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहले दिन दर्शन के लिए पहुंचे हैं।

गंगोत्री धाम के कपाट खुले

ये भी पढ़ें 👉:Chardham Yatra: कल से चारधाम यात्रा का आगाज, यात्रा मार्ग पर सेवा देंगे 4300 से अधिक घोड़ा- खच्चर संचालक

प्रधानमंत्री के नाम से हुई पहली पूजा

सबसे पहले आज सुबह मां गंगा की डोली मुखबा से गंगोत्री धाम पहुंची। राजपूताना राइफल्स के बैंड की धुनों के बीच गंगा की पूजा-अर्चना की गई। हेलिकॉप्टर से मंदिर पर फूल बरसाए गए। सुबह 10 बजकर 30 मिनट के अभिजीत मुहूर्त पर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए गंगोत्री धाम के कपाट खोले गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली पूजा की गई।

यमुनोत्री धाम के कपाट खुले

गंगोत्री के बाद यमुनोत्री धाम के कपाट सुबह 11:55 बजे खोले गए। इससे पहले यमुना की उत्सव डोली यमुनोत्री धाम पहुंची। इस दौरान उनके भाई यमराज की डोली भी उन्हें विदा करने धाम आई। पूजा-अर्चना के बाद यमुनोत्री के कपाट खोले गए।

सीएम धामी ने किए दर्शन

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी गंगोत्री-यमुनोत्री धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान पूरा धाम हर-हर गंगे के जयकारों से गूंज उठा। गंगोत्री-यमुनोत्री के बाद अब 2 मई को केदारनाथ और 4 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे।

सीएम धामी ने दी देशवासियों को चारधाम यात्रा की बधाई

वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देशवासियों को चारधाम यात्रा की बधाई दी। कहा की सुगम यात्रा के लिए सभी प्रकार की तैयारी हो चुकी है। वहीं संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए भी लगातार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।