CM धामी ने गरीब बच्चों संग मनाया अपना Happy B’day, पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने दी बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस को आज प्रदेशभर में युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। सुबह से ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कई बड़े भाजपा नेताओं ने शुभकामनाएं दीं हैं।

वहीं पीएम मोदी ने सीएम धामी को शुभकानाएं देते हुए X (ट्विटर) पर लिखा कि ‘उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वह युवाओं की आकांक्षाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए उत्तराखंड के विकास के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।

प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री के जन्म दिवस पर लोगों द्वारा अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कई स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया।

बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर दिल्ली से लौटने के बाद बनियावाला देहरादून स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास में बेसहारा और निर्धन बच्चों के बीच पहुंचे। छात्रावास के बच्चों के साथ केक काटा और बच्चों को उपहार देकर उनके साथ कुछ समय बिताया।

उन्होंने बच्चों के साथ बैठ कर भोजन भी किया और अपने हाथों से बच्चों को भोजन कराया। इस अवसर पर बच्चों की ओर से रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी गईं। इधर, मुख्यमंत्री धामी को अपने बीच देख बच्चे उत्साहित दिखे। बच्चों ने दीप जलाकर, गायत्री मंत्र और गणेश वंदना करते हुए मुख्यमंत्री के स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की। सीएम ने पौधरोपण भी किया।

 

CM के जन्मदिन पर चौखुटिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को बांटे गए फल बिस्कुट