CM धामी ने 17 लोगों और संस्थाओं को SDG अचीवर अवार्ड से किया सम्मानित

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने SDG अचीवर अवार्ड समारोह-2023 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 17 व्यक्तियों और संस्थाओं को विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने के लिए SDG अचीवर अवार्ड समारोह 2022″ से सम्मानित किया।


SDG को पंचायत स्तर तक क्रियान्वित करने के लिए वर्ष 2030 तक 17 सितम्बर से 23 सितम्बर के बीच “Sustainable Development Goals” सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार इकोलॉजी और इकोनॉमी को ध्यान में रखते हुए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रदेश का समग्र एवं समावेशी विकास करने के लिए संकल्पबद्ध है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ’आयुष्मान भव’ अभियान का किया शुभारंभ

कार्यक्रम को संबोधित कर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू किए गए “आत्मनिर्भर भारत” से प्रेरित होकर प्रदेश स्तर पर शुरू किए गए “आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड” के लक्ष्य को सभी की सहभागिता के माध्यम से ही पाया जा सकता है। पर्यावरण और विकास दोनों ही एक-दूसरे के बिना अधूरे हैं। इकोनामी और इकोलॉजी के संतुलन को बनाते हुए हमें प्रदेश को आगे बढ़ाना है।

केंद्रीय योजनाओं को सबसे पहले लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों को पूर्ण करने के लिए लोगों में प्रतिस्पर्धा की क्षमता को विकसित करने के दृष्टिगत इस वर्ष से ‘‘SDG Achiever Trophy’’ प्रदान की जाएगी। जिसमें समस्त जनपदों के विजेता एवं उपविजेता घोषित किए जाएंगे।