Dehradun: चमोली की नीति घाटी में गूंजा ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’, मुख्यमंत्री धामी ने वर्चुअली किया संबोधित

Dehradun: सीमांत जनपद चमोली की सुरम्य एवं सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नीति घाटी में आयोजित ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ के अंतर्गत विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को सम्मानित करते हुए पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया।

Dehradun: CM धामी ने विभिन्न विभागों में चयनित 276 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संचालित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत हो रहा यह आयोजन सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देगा।

27 राज्यों से पहुंचे 1200 से ज्यादा प्रतिभागी

पर्यटन विभाग द्वारा भारतीय सेना और आईटीबीपी के सहयोग से आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में देश के 27 राज्यों से 1200 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। आयोजन में 5, 10, 21, 42 और 75 किलोमीटर की विभिन्न दौड़ स्पर्धाएं आयोजित की गईं।

सीमांत क्षेत्रों में बढ़ रहा पर्यटन

मुख्यमंत्री ने कहा कि वाइब्रेंट विलेज योजना से सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा मिला है और रिवर्स माइग्रेशन को भी मजबूती मिल रही है। उन्होंने बताया कि नीति क्षेत्र में होमस्टे की संख्या 35 से बढ़कर 450 से अधिक हो गई है।

आज होगा एमटीबी चैलेंज

मलारी गांव में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया गया। आयोजन के अंतिम दिन 2 जून को गमसाली से मलारी के बीच 30 किलोमीटर एमटीबी चैलेंज प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें 100 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।