Dehradun Accident: देहरादून जिले में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां हिमाचल प्रदेश के नेरवा से पांवटा जा रही एचपी रोडवेज बस हरिपुर -कोटी – मीनस राजमार्ग पर क्वानू के पास खाई अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार हादसे में दो महिलाओं और दो पुरुष की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हुए है।
बस में 30 से अधिक यात्री सवार बताए जा रहे हैं। एसडीआरएफ की टीम बचाव अभियान चला रही है। थाना प्रभारी कालसी दीपक धारीवाल ने बताया घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
Dehradun: फिल्म “जलमभूमि” के पोस्टर का विमोचन, 6 फरवरी को होगी रिलीज, सीएम ने दी टीम को बधाई
वहीं घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गहरा दुख जताया। उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर लिखा-हमें कालसी इलाके में हिमाचल ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बस के एक्सीडेंट की दुखद खबर मिली है। मैंने डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट से फोन पर बात की और जरूरी निर्देश दिए।
जिला प्रशासन और पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। आस-पास के सभी मेडिकल सेंटर्स को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जरूरत पड़ी, तो गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करके एडवांस्ड मेडिकल सेंटर्स में भर्ती कराया जाएगा।
बस दुर्घटना अपडेट:- घटनास्थल से प्राप्त जानकारी के अनुसार बस चालक सहित कुल 04 लोगों की मृत्यु हो गयी है।
मृतकों का विवरण:
1- यास्मीन बेगम w/o नेक मोहम्मद उम्र 46 वर्ष ग्राम – क्यारला नेरवा (HP)
2- रिचा w/o बिरेंद्र उम्र 30 वर्ष, ग्राम- विज़मल, नेरवा (HP)
3- धन बहादुर, ग्राम क्यारला नेरवा (HP)
4- दिनेश कुमार s/o श्री मोहन सिंह उम्र 54 वर्ष ग्राम चोपाल , शिमला (बस चालक)
