Dehradun: राजधानी में एक और गोलीकांड, जिम से बाहर निकलते वक्त युवक की गोली मारकर हत्या, 16 दिन में 5 हत्या

Dehradun: राजधानी दून में एक और हत्याकांड से सनसनी फैल गई है। आज सुबह राजपुर रोड सिल्वर सिटी कंपलेक्स में एक युवक के सिर पर गोली मार दी गई। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। विक्रम सिंह नाम का युवक जिम करके बाहर निकल रहा था, तभी बदमाशों ने उसे तीन गोलियां मार दी।

Haldwani में डबल मर्डर का खुलासा, नशे और विवाद में दोस्त ही बने हत्यारे, 4 गिरफ्तार 

बेखौफ बदमाशों ने सरेआम वारदात को अंजाम देकर देहरादून पुलिस को खुली चुनौती दी है। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के सहारे जांच आगे बढ़ा रही है।

Dehradun: तिब्बती मार्केट हत्याकांड का खुलासा, प्रॉपर्टी के विवाद में मां ने ही कराई बेटे की हत्या, 12 लाख में दी थी सुपारी

बता दें कि दो दिन पहले ही गैस एजेंसी संचालक अर्जुन शर्मा की तिब्बती मार्केट के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हालांकि, पुलिस मुठभेड़ के बाद गोली मारने वाले दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि अर्जुन की मां ने ही अपने सहयोगियों के साथ 12 लाख रुपए में अर्जुन का मर्डर प्लान किया था। पुलिस ने देर शाम तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया।

देहरादून जिले में 16 दिन 5 में हत्याकांड

29 जनवरी 2026 को विकासनगर में 18 साल की छात्रा की हत्या।

31 जनवरी 2026 को ऋषिकेश में महिला की गोली मारकर हत्या।

2 फरवरी 2026 को देहरादून में युवती की गला रेतकर हत्या।

11 फरवरी 2026 को देहरादून में 40 साल के शख्स की गोली मारकर हत्या।

13 फरवरी की सुबह देहरादून में जिम से निकल रहे युवक की गोली मारकर हत्या।